युवा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: सिवनी में 24 दिसंबर को संगठनात्मक बैठक, विधायक-वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
‘चलो गांव-चलो चौपाल’ की बनेगी रणनीति, विधायक-वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
Seoni 23 December 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार जिला युवा कांग्रेस सिवनी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन 24 दिसंबर 2025, बुधवार को दोपहर 12 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन, सिवनी में किया जाएगा। बैठक जिला युवा कांग्रेस प्रभारी ऋषभ मिश्रा एवं सह-प्रभारी सोपान कोहले की उपस्थिति में आयोजित होगी।
इस संगठनात्मक बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी,
केवलारी विधायक रजनीश हरवंश सिंह,
लखनादौन विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा,
बरघाट के पूर्व विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया,
प्रदेश कांग्रेस महासचिव द्वय राजा बघेल एवं
विनोद वासनिक सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसजनों की विशेष उपस्थिति रहेगी।
बैठक में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के निर्देशानुसार प्रस्तावित कार्यक्रम “चलो गांव-चलो चौपाल” को लेकर विस्तृत संगठनात्मक कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
साथ ही युवा कांग्रेस के जिला,
विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को अभिनंदन पत्र प्रदान कर उनका सम्मान किया जाएगा।
बैठक के दौरान सभी नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का औपचारिक परिचय,
स्वागत तथा प्रदेश युवा कांग्रेस से प्राप्त 100 दिवसीय कार्ययोजना के अनुरूप आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों पर गहन चर्चा की जाएगी।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य ‘मोन्टू’ भूरा ने जिले,
विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर निर्वाचित अध्यक्ष,
महासचिव एवं सचिव पदाधिकारियों से अपील की है कि-
वे निर्धारित समय पर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर संगठन को मजबूत करने में सहभागिता निभाएं।



