मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अटल से मोदी तक विकास और स्वाभिमान का इतिहास शब्दों से परे – लता एलकर”

प्रबुद्धजन संगोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन बोलीं – मोदी के नेतृत्व ने दिलाई भारत को वैश्विक पहचान

Seoni September 20, 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन संगोष्ठी, प्रदर्शनी एवं जीवन पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने की। मुख्य अतिथि बालाघाट- सिवनी सांसद श्रीमती भारती पारधी रहीं, जबकि संगोष्ठी की मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता एलकर थीं।अटल से मोदी तक विकास और स्वाभिमान का इतिहास शब्दों से परे – लता एलकर” - Seoni News

इस अवसर पर विधायक दिनेश राय मुनमुन, पूर्व सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डहेरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया, सेवा पखवाड़ा प्रभारी राजेश त्रिवेदी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती किरण भलावी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन बाझल, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. श्याम सिंह कुमरे, सह-संयोजक नरेश राजपूत सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

मोदी के नेतृत्व ने दिलाया भारत को वैश्विक पहचान

अपने अध्यक्षीय संबोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली ने भारत की नई पहचान बनाई है। चंद्रयान-3, जी-20 की अध्यक्षता, कोरोना महामारी का प्रबंधन और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियान उनके दूरदर्शी नेतृत्व की मिसाल हैं। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़ा प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिवस से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक चलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया गया
प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन

वाजपेयी से मोदी तक – विकास और स्वाभिमान की कहानी

मुख्य वक्ता श्रीमती लता एलकर ने कहा कि भारत की स्वतंत्रता के बाद से देश ने अनेक संघर्ष झेले, लेकिन राष्ट्र के स्वाभिमान और विकास का असली दौर अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सामने आया।

उन्होंने कहा –

प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन किया गया
प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन
  • नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभालते ही “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को जमीन पर उतारकर देश को नए युग की ओर अग्रसर किया।

एलकर ने विस्तार से बताया कि –

  • जनधन योजना ने गरीबों के खाते खोले।

  • उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दी।

  • आयुष्मान भारत ने मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा दी।

  • स्वच्छ भारत अभियान ने समाज को स्वच्छता की दिशा में प्रेरित किया।

  • लोकल फॉर वोकल और मेक इन इंडिया ने आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत की।

अटल से मोदी तक विकास और स्वाभिमान का इतिहास शब्दों से परे – लता एलकर” - Seoni News

उन्होंने कहा –
“मोदी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नई ऊंचाई दी है। चंद्रयान-3, जी-20 और आतंकवाद के खिलाफ सख्त नीति इसका प्रमाण है। महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में आरक्षण देकर मोदी जी ने इतिहास रच दिया है।”

एलकर ने आह्वान किया कि हर नागरिक को स्वदेशी अभियान और सेवा कार्यों में भाग लेना चाहिए।
“यदि हर भारतीय मोदी जी के ‘सेवा ही संकल्प’ मंत्र को अपनाए तो भारत विश्वगुरु बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।”

अटल से मोदी तक विकास और स्वाभिमान का इतिहास शब्दों से परे – लता एलकर” - Seoni News

सांसद पारधी का आह्वान

सांसद भारती पारधी ने कहा कि –

भाजपा अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करने वाला संगठन है।

अटल से मोदी तक विकास और स्वाभिमान का इतिहास शब्दों से परे – लता एलकर” - Seoni News

उन्होंने घोषणा की कि जिले में जल्द ही सांसद खेल महोत्सव का आयोजन होगा,

जिसमें युवाओं से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया।

प्रदर्शनी और वृक्षारोपण से बढ़ा संदेश

कार्यक्रम में भारत माता एवं

पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और  राष्ट्रगीत से शुरुआत हुई।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन श्रीमती गोमती ठाकुर ने किया।

राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।

भाजपा प्रबुद्धजन संगोष्ठी सिवनी समापन के बाद अतिथियों ने नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोडिया द्वारा बबरिया वाटर प्लांट में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर –

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रभारी संतोष नगपुरे, 

संजीव मिश्रा,

विवेक बिसेन,

नरेश राजपूत,

लालमणी लालू राय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं,

समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों की भारी उपस्थिति रही।

https://rojgarsamachar.gov.in/newrs/MoreContentNew.aspx?n=Editorial&k=30147

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button