म.प्र. जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न
जिले में संचालित अभियानों की दी जानकारी, पौधारोपण और सामुदायिक नेतृत्व पाठ्यक्रम पर दिया जोर
Seoni 03 September 2025
सिवनी यशो:- म.प्र. जन अभियान परिषद समीक्षा बैठक सिवनी जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई, जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा नियुक्त शासी निकाय सदस्य सरदार अजीत सिंह (सीटू) एवं जबलपुर संभाग समन्वयक रवि बर्मन शामिल हुए। बैठक में जिले की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।

जिले की गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत
जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला ने सिवनी जिले की भौगोलिक –
सांस्कृतिक एवं सामाजिक स्थिति का संक्षिप्त विवरण देते हुए –
परिषद द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी दी।
इसमें ‘एक पेड़ मां के नाम’,
नवांकुर सखी हरियाली यात्रा एवं तिरंगा यात्रा प्रमुख रूप से शामिल रहीं।
सराहना और सुझाव
बैठक को संबोधित करते हुए सरदार अजीत सिंह सीटू ने स्वैच्छिक कार्यों की सराहना करते हुए आगामी पौधारोपण अभियान में अधिकाधिक वृक्षारोपण की अपील की। वहीं संभाग समन्वयक रवि बर्मन ने प्रत्येक ब्लॉक की गतिविधियों की समीक्षा की और मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम में शीघ्र प्रवेश पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नवांकुर समितियां एवं प्रस्फुटन समितियों के गठन और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी प्राप्त की।

पौधारोपण से बैठक का समापन
बैठक के अंत में अतिथियों ने कार्यालय परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कदंब का पौधा रोपित कर कार्यक्रम का समापन किया।
उपस्थित जन
बैठक में विकासखंड समन्वयक कुलदीप ठाकुर, रीता वर्मा, शोभना ठाकरे, मधुबाला चौरसिया, मोनिका चौरसिया, अशोक बेंद्रे, अनिल चौरे, श्याम ऊईके, आशीष तिवारी, अनिल चीचले और अनिल नागरे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
जन अभियान परिषद के संबंध में अधिक जानने के लिये लिंक पर टैब करें :-
https://www.mpjapmis.org/Report_Outer/Rpt_NGOMIS_TRAN_ORGReports.aspx



